Raigarh

महिला से छेड़खानी के आरोपी को पुसौर पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया रिमांड पर
Raigarh

महिला से छेड़खानी के आरोपी को पुसौर पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया रिमांड पर

रायगढ़। पुसौर पुलिस ने महिला से छेड़खानी के आरोप में फरार आरोपी अर्जुन भोय (30 वर्ष) को गिरफ्तार कर आज रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी पर 03 नवंबर की सुबह एक महिला के साथ अश्लील हरकतें करने और आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का आरोप है। 05 नवंबर को पीड़िता ने थाना पुसौर में अर्जुन भोय के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। महिला ने बताया कि 03 नवंबर को सुबह करीब 10:30 बजे वह अपने घर के पास स्थित सार्वजनिक बोर से पानी लेने गई थी। लौटते समय अर्जुन भोय ने उसके प्रति अश्लील टिप्पणियां कीं और आपत्तिजनक इशारे किए। महिला ने अर्जुन को यह चेतावनी दी कि वह इस बारे में अपने पति को बताएगी, जिसके बाद अर्जुन वहां से भाग गया। इस घटना के बाद महिला ने अपने परिवार को पूरी जानकारी दी और पुसौर थाने में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुसौर थाना में अपराध क्रमांक 262/2024 के तहत धारा 75(2), 75(3) बी.एन.एस. के अंतर्गत मामला पंजी...
उमेश पटेल की पहल से बांगो नहर में जल आपूर्ति बहाल, किसानों को सिंचाई संकट से मिली राहत
Kharsia, Raigarh

उमेश पटेल की पहल से बांगो नहर में जल आपूर्ति बहाल, किसानों को सिंचाई संकट से मिली राहत

रायगढ़, 06 नवम्बर। खरसिया विधानसभा क्षेत्र के किसानों को राहत प्रदान करते हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री एवं खरसिया विधायक उमेश पटेल ने एक बार फिर जनहित में अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है। हाल ही में बांगो नहर में पानी की समस्या को लेकर किसानों की चिंताओं को उन्होंने तुरंत हल किया, जिससे किसानों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ पड़ी। दरअसल, बांगो नहर में पानी न आने के कारण नहर से जुड़े दर्जनों गांवों के किसानों के लिए धान की फसल के बर्बाद होने का खतरा मंडरा रहा था। किसानों ने 2 नवम्बर को विधायक उमेश पटेल से मिलकर उन्हें इस समस्या से अवगत कराया। विधायक पटेल ने इस मुद्दे को अत्यधिक गंभीरता से लिया और बिना देर किए उच्च अधिकारियों से संपर्क किया और उन्हें समस्या के समाधान हेतु नहर में पानी छोड़ने हेतु निर्देशित किया। उनकी तत्परता का परिणाम यह हुआ कि विभागीय अधिकारियों ने दो दिन के भीतर बांगो नहर में ...
सारंगढ़ के खेल भांठा मैदान में आयोजित राज्योत्सव के दौरान करंट लगने से शिक्षक की मौत
Raigarh

सारंगढ़ के खेल भांठा मैदान में आयोजित राज्योत्सव के दौरान करंट लगने से शिक्षक की मौत

रायगढ़ : सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला मुख्यालय के खेलभांठा मैदान में आयोजित राज्योत्सव में सुरक्षा मानकों की अनदेखी से एक बड़ी दुर्घटना हो गई। करंट की चपेट में आने से सरकारी स्कूल के शिक्षक की मौत हो गई। शिक्षक की पहचान भेड़वन संकुल के समन्वयक भगत राम पटेल (52) के रूप में की गई है। भगत राम की ड्यूटी शिक्षा विभाग के स्टाल में लगी थी। यहां फ्लैक्स लगाने के दौरान हादसा हुआ। बताया गया कि धारा प्रवाहित तार का संपर्क टेंट की लोहे के एंगल पाइप से हो गया। इससे पूरे स्टाल में करंट फैला था। इसी बीच भगत राम ने लोहे के खंभे को छुआ और करंट की चपेट में आ गए। लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही वे अचेत होकर गिर गए। मौके पर उपस्थित लोग तत्काल उन्हें लेकर नजदीकी अस्पताल पहुंचे जहां डाक्टरों ने आरंभिक जांच में ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना से मौके पर उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों में शोक का माहौल है। प्...
डैम में कूदे किशोर का दो दिन बाद मिला शव
Raigarh

डैम में कूदे किशोर का दो दिन बाद मिला शव

डैम की गहराई पूछने के बाद लगाई थी छलांग रायगढ़। रविवार को बाइक में घर से निकले किशोर का शव दो दिन बाद गांव से करीब 8 किमी दूर खम्हार पाटूक डैम में मिला। किशोर ने डैम के पास पहुंचकर ग्रामीणों से उसकी गहराई पूछी। बाद में अपने बैग में ईंट के चार-पांच टुकड़े डालकर डैम में कूद गया। इसके बाद वह लापता था। दो दिनों से लापता किशोर की तलाश एसडीआरएफ की टीम कर रही थी। पुलिस के अनुसार लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम कुर्रा निवासी नीलेश नायक(17) रविवार को अपनी बाइक से घर से निकला था। बैग में उसने सामान रखा था। इसके बाद घर नहीं लौटा। तब परिजन से उसकी तलाश शुरू की। कहीं जानकारी नहीं मिलने पर उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। सोमवार की सुबह खम्हार डैम के रेस्ट हाउस के पास नीलेश की बाइक व मोबाइल मिला। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। किशोर डैम में कूदने की आशंका पर तलाश शुरू की गई। जांच के दौरान...
बार (बरमकेला) में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए सभापति परसराम पटेल
Raigarh

बार (बरमकेला) में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए सभापति परसराम पटेल

बरमकेला - बरमकेला एवं सरिया के मध्य में बसे गांव बार में स्वर्गीय गुणनिधि पटेल के पावन स्मृति एवं वार्षिक श्राद्ध में उनकी धर्मपत्नी श्रीमती शीतल पटेल द्वारा श्रीमद् भागवत कथा कराई जा रही है, कथा की अविरल धारा गांव के साथ-साथ क्षेत्र में भी प्रवाहित हो रही है जिसमें गोता लगाने के लिए क्षेत्र के लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है। चतुर्थ दिवस की कथा में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जन्म एवं अखिल ब्रह्मांड नायक श्री बांके बिहारी का जन्मोत्सव हुआ। इस जन्मोत्सव में समस्त माता बहनों एवं श्रद्धालु भक्तगणों द्वारा हर्सोल्लास के साथ जन्मोत्सव मनाया गया। कथा वाचिका प्रभादेवी चौबे के अनुसार जब-जब धर्म की हानि होती है अधर्म बढ़ने लगता है तब तब भगवान स्वयं की रचना करते हैं। मानव की रक्षा, दुष्टों के विनाश, धर्म की पुनर्स्थापना के लिए भगवान अवतार लेते हैं। इस भागवत कथा में अठारह गढ़ फूल माली समाज की...
बार (बरमकेला) में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव
Raigarh

बार (बरमकेला) में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव

जब-जब धरती पर अत्याचार दुराचार पापाचार बढ़ता है तब-तब प्रभु श्रीकृष्ण का अवतार होता है- प्रभादेवी चौबे* रायगढ़। बरमकेला एवं सरिया के मध्य में बसे गांव बार में स्वर्गीय गुणनिधि पटेल के पावन स्मृति में उनकी धर्मपत्नी श्रीमती शीतल पटेल द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में तीसरे दिवस की कथा में ध्रुव चरित्र प्रहलाद चरित्र एवं बावन अवतार की कथा का प्रसंग सुनाया गया। मंगलवार को चतुर्थ दिवस की कथा हुई इसमें मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जन्म एवं अखिल ब्रह्मांड नायक श्री बांके बिहारी का जन्मोत्सव हुआ। इस जन्मोत्सव में समस्त माता बहनों एवं श्रद्धालु भक्तगणों द्वारा हर्सोल्लास के साथ जन्मोत्सव मनाया गया। कथा वाचिका प्रभादेवी चौबे के अनुसार जब-जब धर्म की हानि होती है अधर्म बढ़ने लगता है तब तब भगवान स्वयं की रचना करते हैं। मानव की रक्षा, दुष्टों के विनाश, धर्म की पुनर्स्थापना के लिए भगवान अवतार...
रायगढ़ के इतिहास को रेखांकित करने वाली पुस्तक ’रायगढ़ एक खोज’ का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन
Chhattisgarh, Raigarh, Raipur

रायगढ़ के इतिहास को रेखांकित करने वाली पुस्तक ’रायगढ़ एक खोज’ का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

रायगढ़ - रायगढ़ जिले के इतिहास, सांस्कृतिक धरोहर और सामाजिक संरचना को एकत्रित और व्यवस्थित रूप से प्रस्तुत करने वाली पुस्तक ’रायगढ़ एक खोज’ का विमोचन राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया। यह पुस्तक रायगढ़ जिले की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर व ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को दस्तावेजीकृत करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। पुस्तक के लेखक भानु प्रताप मिश्र ने इस पहल के माध्यम से रायगढ़ के ऐतिहासिक आयामों और सांस्कृतिक वैभव को सामने लाने का कार्य किया है, जो न केवल रायगढ़ जिले बल्कि छत्तीसगढ़ राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी उपयोगी होगी। पुस्तक का उद्देश्य और महत्वलेखक का मानना है कि इस पुस्तक के लेखन का उद्देश्य रायगढ़ के विविध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहलुओं को एकत्रित करना है। इसमें रायगढ़ जिले के ऐतिहासिक घटनाओं, स्थानीय रीति-रिवाजों, प्रसिद्ध हस्तियों और सांस्कृतिक परंपराओं का विस्तृत वर्णन किया गया है। यह प...
सरकार की वादाखिलाफी, प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों को मुफ्त में रेत (बालू) नहीं देना, वादा पूरा करे सरकार – उमेश पटेल
Raigarh

सरकार की वादाखिलाफी, प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों को मुफ्त में रेत (बालू) नहीं देना, वादा पूरा करे सरकार – उमेश पटेल

नंदेली। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत विधानसभा सत्र में यह स्पष्ट घोषणा की गई थी कि छोटे ट्रैक्टर में रेत (बालू) मुफ्त उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे गरीब और जरूरतमंद लाभार्थी आसानी से अपने घर का निर्माण कर सकें। लेकिन अत्यंत खेद का विषय है कि यह सुविधा आज तक लागू नहीं हुई है। उल्टा, लाभार्थियों से रेत लाने पर अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा अवैध वसूली की जा रही है। यह उन गरीब लोगों के साथ अन्याय है, जिनके पास पहले से ही सीमित साधन हैं और जो सरकार की इस योजना से थोड़ी राहत की उम्मीद कर रहे थे परंतु उनके उम्मीद के विपरीत प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों को रेत लाने पर विभागीय अधिकारी/कर्मचारी एवं पुलिस बेवजह परेशान कर अवैध वसूली की जा रही है जिससे हितग्राहियों को परेशानियों का सामना करना पड रहा है। इस बुनियादी जरूरतों की अनदेखी न केवल जनता के साथ विश्वासघात है, बल्कि प्रशासनिक उदासीनता का प्र...
लैलूंगा थाना क्षेत्र इस डेम में मिली युवक की लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी
Raigarh

लैलूंगा थाना क्षेत्र इस डेम में मिली युवक की लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी

रायगढ़। लैलूंगा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है जिसमें पाकुट डेम में युवक की लाश मिली है। जानकारी अनुसार लैलूंगा के खम्हार डेम के जामबहर स्थिति पाकुट डेम में SDRF की टीम ने डेम से युवक की लाश बरामद की है  बताये अनुसार 3 नवम्बर रविवार को युवक घर से निकला था और घर वापस नहीं लौटा था घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने सुचना थाना में दी थी लोगों के बताये अनुसार युवक को डेम की तरफ जाते देखा गया गया था युवक के डेम में डूबने के अंदेशा से SDRf की रेस्क्यू टीम की मदद से डेम में युवक को खोज किया गया , आज  सुबह रेस्क्यू टीम ने युवक की लाश बाहर निकाल ली है , मृतक कुर्रा निवासी बताया जा रहा है जानकारी अनुसार घटना की सुचना लैलूंगा पुलिस को दे दी गई है। ...
सक्ति जिले के ग्राम बिछिया (बर्रा) में अखंड नवधा रामायण का हुआ शुभारंभ
Kharsia, Raigarh, Sakti

सक्ति जिले के ग्राम बिछिया (बर्रा) में अखंड नवधा रामायण का हुआ शुभारंभ

खरसिया के युवा कांग्रेस नेता मुकेश पटेल मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल रायगढ़, 05 नवम्बर। सक्ति जिले के ग्राम बिछिया (बर्रा) में "श्री अंखड नवधा रामायण" का भक्तिमय आयोजन किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ 04 नवम्बर सोमवार को किया गया। शुभारंभ कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में खरसिया विधानसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेस नेता एवं छत्तीसगढ़ मरार पटेल महासंघ के रायगढ़ जिलाध्यक्ष मुकेश पटेल (ग्राम दर्रामुड़ा, खरसिया) शामिल हुए। जहां उन्होंने भगवान श्रीराम, रामायण पाठ की विधिवत पूजा-अर्चना कर फीता काटकर "श्री अंखड नवधा रामायण" का भव्य शुभारंभ किया। इस दौरान मुकेश पटेल के साथ में मुख्य रूप से लवकुश पटेल, हिन्दू पटेल, विजय पटेल, तेज प्रकाश पटेल, घनश्याम पटेल, ठंडा राम पटेल, इंद्रजीत डनसेना उपस्थित थे। अखंड नवधा रामायण को संबोधित करते हुए मुकेश पटेल ने कहा की "आपके ग्राम बिछिया (बर्रा)...