सुशासन के एक वर्ष पूर्ण होने पर श्रम विभाग ने लगाया मेगा कैंप
21 निर्माणाधीन स्थलों पर 192 श्रमिकों का किया गया पंजीयन
रायगढ़, 23 दिसम्बर 2024/ सुशासन के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर श्रम विभाग द्वारा रायगढ़ जिले में निर्माण स्थलों पर मेगा कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप 19 दिसंबर से 25 दिसंबर तक संचालित किए जा रहे है। जिनका उद्देश्य श्रमिकों को योजनाओं का लाभ देना और उनकी समस्याओं का समाधान करना है। जिसके तहत आज 21 निर्माणाधीन स्थलों पर शिविर लगाकर 192 श्रमिकों का पंजीयन किया गया एवं पंजीयन कार्ड वितरित किया गया।
सहायक श्रमायुक्त रायगढ़ ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग द्वारा निर्माण स्थलों एवं औद्योगिक क्षेत्रों में स्वत: उपस्थित होकर श्रमिकों का तत्काल पंजीयन कर लाभ पहुंचाने से श्रमिकों में उत्साह है। विभाग द्वारा नियमित शिविर लगाया जाकर पंजीयन एवं योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर श्रमिकों को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे किसी भ...










