
Asian Games 2023 Day 7 Live Updates: एशियन गेम्स 2023 के 7वें दिन का दूसरा गोल्ड भारत को भारतीय पुरुष स्क्वॉश टीम ने जिताया है। भारत का ओवरऑल यह 10वां गोल्ड है। भारत को शनिवार को पहला गोल्ड रोहन बोपन्ना और रुतुजा भोसले की जोड़ी ने टेनिस में दिलाया। टेनिस मिक्स डबल्स इवेंट में इस भारतीय जोड़ी ने चीनी ताइपी की जोड़ी को 2-1 से मात दी। इससे पहले सरबजोत सिंह और दिव्या थडिगोल की जोड़ी 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स टीम इवेंट में गोल्ड मेडल से जरूर चूक गई, मगर इस जोड़ी ने भारत को शूटिंग में सिल्वर मेडल जिताया। वहीं मुरली श्रीशंकर और जेसविन एल्ड्रिन ने मेंस लॉन्ग जंप के फाइनल में जगह बनाई। इसके अलावा पुरुषों की 1500 मीटर रेस में अजय कुमार और जिन्सन जॉनसन ने भी फाइनल में जगह पक्की की। भारतीय महिला बॉक्सर प्रिति पंवार और लवलीना बोर्गोहेन ने अपनी-अपनी कैटेगिरी के क्वार्टर फाइनल मैच जीतकर पदक तो पक्का किया ही साथ ही पेरिस ओलंपिक का कोटा भी हासिल कर लिया है। (देखें एशियन गेम्स 2023 7वें दिन का पूरा शेड्यूल)
Asian games 2023 india medals live:
कुल मेडल: 35| गोल्ड: 10, सिल्वर: 13, ब्रॉन्ज: 13
सिल्वर- सरबजोत सिंह और दिव्या थडिगोल (10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स टीम इवेंट)
गोल्ड– रोहन बोपन्ना और रुतुजा भोसले (टेनिस मिक्स डबल्स)
Asian Games Live Updates in Hindi
3:45 PM Asian Games 2023 Day 7 Live: भारतीय पुरुष स्क्वॉश टीम ने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। अभय सिंह, सौरव घोषाल, और महेश मनगांवकर की भारतीय तिकड़ी ने पुरुष टीम स्क्वॉश स्पर्धा के फाइनल में पाकिस्तान को 2-1 से हराया। 2 मैच प्वाइंट से पिछड़ने के बाद अभय सिंह ने निर्णायक मुकाबला 3-2 से जीता। अभय ने उतार चढ़ाव भरे निर्णायक मैच में गजब का संयम दिखाते हुए नूर जमां को पराजित किया। भारत ने इस तरह लीग चरण में पाकिस्तान से मिली शिकस्त का बदला चुकता किया। भारत ने इससे पहले इंचियोन 2014 चरण में पुरुष टीम स्क्वाश स्वर्ण पदक जीता था जबकि पाकिस्तान ने पिछला स्वर्ण पदक ग्वांग्झू 2010 में जीता था।
3:15 PM Asian Games 2023 Day 7 Live: भारतीय महिला हैंडबॉल टीम ने निचली रैंकिंग वाली नेपाल टीम को अपने आखिरी मैच में हराकर एशियाई खेलों में एकमात्र जीत के साथ अपने अभियान का अंत किया। भारत पांचवें स्थान पर रहा। भारतीय टीम ने ग्रुप बी के मैच में नेपाल को 44-19 से हराया। भारत के लिये निधि शर्मा ने सर्वाधिक 11 अंक बनाए। पहले दो मैचों में भारत को 2018 के रजत पदक विजेता जापान और कांस्य पदक विजेता चीन ने हराया था। वहीं हांगकांग के खिलाफ एक मैच ड्रॉ रहा था। भारत पिछली बार एशियाई खेलों में नौवे स्थान पर रहा था।
2:45 PM Asian Games 2023 Day 7 Live: ओलंपियन अदिति अशोक ने तीसरे दौर में 11 अंडर 61 का स्कोर किया और एशियाई खेलों की गोल्फ स्पर्धा में ऐतिहासिक व्यक्तिगत स्वर्ण के करीब पहुंच गई। अदिति को अब अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी से सात शॉट की बढत हासिल है । वहीं भारतीय महिला टीम को थाईलैंड पर एक शॉट की बढ़त मिली हुई है। एशियाई खेलों में भारत की किसी महिला गोल्फर ने पदक नहीं जीता। अदिति 2014 में इंचियोन एशियाई खेलों में 21वें स्थान पर रही थीं।
2:23 PM Asian Games 2023 Day 7 Live: भारत की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू मेडल से चूक गईं। यह ओलंपिक पदक विजेता शनिवार को महिलाओं की 49 किग्रा स्पर्धा में खुद को चोटिल कर बैठी और चौथे स्थान पर रहीं। स्नैच में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद चानू दबाव में थीं और क्लीन एवं जर्क में 117 किग्रा वजन उठाने की कोशिश कर रही थीं जिससे वह कांस्य पदक जीत सकती थीं लेकिन दो बार ऐसा करने में विफल रहीं।
2:08 PM Asian Games 2023 Day 7 Live: स्क्वॉश गोल्ड मेडल मैच में सौरव घोषाल भारत की वापसी कराते हुए। उन्होंने पहले गेम में मुहम्मद असीम को 11-5 से हराकर अपना दबदबा बना लिया है। बता दें, पाकिस्तान पहला मैच जीतने के बाद 1-0 से आगे चल रहा है। अगर सौरव यह मुकाबला जीतने में कामयाब रहते हैं तो भारत पाकिस्तान की बराबरी कर लेगा।
1:58 PM Asian Games 2023 Day 7 Live: ओलंपिक मेडलिस्ट मीराबाई चानू ने क्लीन एवं जर्क राउंड में अपने पहले प्रयास में सफलतापूर्वक 108 kg वजन उठाकर महिलाओं की 49 kg पदक दौड़ में बरकरार रखा। लेकिन पदक जीतने के लिए उसे शेष दो लिफ्टों में बेहतर वजन उठाना होगा।
1:44 PM Asian Games 2023 Day 7 Live: वुमेंस 3×3 बास्केटबॉल मैच में भारत ने मलेशिया को 16-6 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई जहां उनका सामना चीनी ताइपे से होगा। मैच आज शाम 6 बजे शुरू होगा।
1:34 PM Asian Games 2023 Day 7 Live: मीराबाई चानू स्नैच राउंड के बाद 83 की सफल लिफ्ट के साथ छठे स्थान पर हैं। उन्हें पोडियम पर पहुंचने के लिए क्लीन एंड जर्क राउंड में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। चीन की हुइहुआ जियांग ने एशियन गेम्स के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 94 किग्रा स्नैच के साथ पहला स्थान हासिल किया।
1:25 PM Asian Games 2023 Day 7 Live: इंडिया वर्सेस पाकिस्तान स्क्वॉश मेंस टीम गोल्ड मेडल मैच शुरू हो चुका है। पाकिस्तान 1-0 से आगे चल रहा है। महेश मनगांवकर नासिर इकबाल से 0-3 (11-8, 11-3, 11-2) से हार गए। अगले मैच में घोषाल का मुकाबला आसिम से होगा।
1:25 PM Asian Games 2023 Day 7 Live: मीराबाई चानू ने स्नैच कैटेगिरी में अपने पहले प्रयास में 83 Kg भार उठाया लेकिन 86 किग्रा भार उठाने में वह नाकाम रही। उन्होंने दो बार यह भार उठाने की कोशिश की मगर वह असफल रहीं। जिसका मतलब है कि उसका स्नैच स्कोर 83 रहेगा। उसके चेहरे पर एक उदासी थी, उम्मीद करते हैं कि वह क्लीन एंड जर्क राउंड के लिए फिट है। टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक विजेता महिलाओं के 49 किग्रा वेटलिफ्टिंग फाइनल में गोल्ड मेडल के लिए लड़ रही है।
1:11 PM Asian Games 2023 Day 7 Live: रोहन बोपन्ना और रुतुजा भोसले ने चीनी ताइपे के एन-शुओ लियांग और त्सुंग-हाओ हुआंग के खिलाफ तीसरा सेट टाई-ब्रेकर जीतने के बाद 2023 एशियाई खेलों में मिक्स डबल्स में गोल्ड मेडल जीता।
12:54 PM Asian Games 2023 Day 7 Live: भारत के किनान डेरियस चेनाई और ज़ोरावर सिंह संधू ने क्वालिफिकेशन राउंड में क्रमशः 73 और 72 अंकों के साथ दूसरे और छठे स्थान पर रहने के बाद पुरुषों के 75-ट्रैप के फाइनल में स्थान हासिल किया। पृथ्वीराज टोंडिमन 70 अंकों के साथ 19वें स्थान पर रहे। टीम स्टैंडिंग में, भारत 215 के स्कोर के साथ कुवैत (217) के बाद दूसरे स्थान पर रहा।
12:42 PM Asian Games 2023 Day 7 Live: भारत की लवलीना बोर्गोहेन ने महिलाओं के 75 Kg बॉक्सिंग क्वार्टरफाइनल में दक्षिण कोरिया की सुयेओन सियोंग को 5-0 से हराकर अपना पदक पक्का किया। साथ ही एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में पहुंचकर पेरिस ओलंपिक कोटा भी हासिल किया।
12:23 PM Asian Games 2023 Day 7 Live: मनिका बत्रा वुमेंस सिंगल्स टेबल टेनिस इवेंट के क्वार्टर फाइनल में चीन की वांग यिडी से हारकर बाहर हो गईं। यह एक कड़ा मैच था, लेकिन अंत में मनिका ने कई गलतियां की जिस वजह से उन्हें 2-4 से हार का सामना करना पड़ा।
11:55 AM Asian Games 2023 Day 7 Live: महिला बॉक्सर प्रिति पंवार ने 54kg बॉक्सिंग कैटेगिरी के सेमीफाइनल में पहुंचकर ना सिर्फ एशियन गेम्स 2023 में अपना मेडल पक्का किया, साथ ही पेरिस पेरिस ओलंपिक का कोटा भी हासिल कर लिया है।
11:54 AM Asian Games 2023 Day 7 Live: भारत के आशीष लिमये घुड़सवारी में इवेंटिंग ड्रेसेज स्पर्धा में शीर्ष रहे। लिमये ने सिर्फ 26 . 90 पेनल्टी अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। भारत के अपूर्व दाभाडे आठवें और विकास कुमार 16वें स्थान पर रहे। दाभाडे का स्कोर क्रमश: 29 . 60 और कुमार का 32 . 40 था। टीम वर्ग में भारत 88 . 90 पेनल्टी अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
11:35 AM Asian Games 2023 Day 7 Live: भारतीय महिला वॉलीबॉल टीम को उत्तर कोरिया के हाथों 1-3 से हार झेलनी पड़ी है। पूल ए के इस मैच में उत्तर कोरिया ने उसे 23.25, 25.22, 25.17 से हराया। उत्तर कोरिया की योंजू किम ने 30 अंक और भारत की सूर्या ने 18 अंक बनाए। भारत अब रविवार को अगले पूल मैच में चीन से भिड़ेगा।
11:15 AM Asian Games 2023 Day 7 Live: मानुष शाह और मानव ठक्कर ने चौथा सेट जीत फिर से कोरियन टीम की बराबरी कर ली है। अगर भारत को सेमीफाइनल में पहुंचना है तो इन्हें अपने प्रदर्शन में निरंतरता लानी होगी।
10:59 AM Asian Games 2023 Day 7 Live: मेंस डबल्स टेबल टेनिस क्वार्टरफाइनल का तीसरा सेट भी हारी मानुष शाह और मानव ठक्कर की जोड़ी। कोरिया के वूजिन जांग और जोंगहून लिम अब 2-1 से आगे।
10:50 AM Asian Games 2023 Day 7 Live: भारत के मानुष शाह और मानव ठक्कर ने शानदार वापसी करते हुए कोरिया के वूजिन जांग और जोंगहून लिम के खिलाफ पुरुष युगल क्वार्टर फाइनल का दूसरा गेम जीत लिया। फिलहाल स्कोर 1-1 की बराबरी पर है।
10:30 AM Asian Games 2023 Day 7 Live: ऐसा लग रहा है कि अदिति अशोक का पदक जीतना तय है। वह दिन का अंत महिलाओं के व्यक्तिगत राउंड 3 में शीर्ष स्थान पर रही। इस बीच, प्रणवी उर्स शरथ 11वें स्थान पर और अवनी प्रशांत सबसे नीचे हैं, जो जापान की मिज़ुकी हाशिमोटो के साथ 19वें स्थान पर हैं। भारतीय महिला टीम राउंड 3 में दिन का अंत में टॉप पर रही।
10:00 AM Asian Games 2023 Day 7 Live: वुमेंस वॉलिबॉल में नोर्थ कोरिया से भारत 1-2 से पिछड़ रहा है।
9:28 AM Asian Games 2023 Day 7 Live: सरबजोत सिंह और दिव्या थडिगोल 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स टीम गोल्ड मेडल मैच में उपविजेता रहे। पहले राउंड में भारत ने बढ़त हासिल की थी लेकिन झांग और जियांग की चीनी जोड़ी ने वापसी करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
9:25 AM Asian Games 2023 Day 7 Live: चीन के झांग और जियांग ने ने जोरदार वापसी की। 14 सीरीज के बाद भारत और चीन बराबर 14-14 अंकों पर है।
9:17 AM Asian Games 2023 Day 7 Live: भारत के सरबजोत सिंह और दिव्या थडिगोल 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स टीम गोल्ड मेडल मैच के छह राउंड के बाद चीन के झांग/जियांग से दो अंकों से आगे हैं।
IND 7 – 5 CHN
9:00 AM Asian Games 2023 Day 7 Live: भारतीय निशानेबाज सरबजोत सिंघा और दिव्या टीएस 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स टीम इवेंट में चीन के बोवेन झांग और रैंक्सिन जियांग के खिलाफ गोल्ड मेडल मैच खेलेंगे। भारत को शूटिंग में आज एक और पदक मिलेगा।
8:40 AM Asian Games 2023 Day 7 Live: भारतीय महिला वॉलीबॉल टीम ने पूल ए मुकाबले में नोर्थ कोरिया के खिलाफ पहला सेट 25-23 से जीता।
8:20 AM Asian Games 2023 Day 7 Live: महिलाओं की हेप्टाथलॉन हाई जंप में मौजूदा चैंपियन स्वप्ना बर्मन संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। उनका अब तक का कुल स्कोर 818 है। नंदिनी अगासरा 747 के कुल स्कोर के साथ 9वें स्थान पर रहीं।
7:50 AM Asian Games 2023 Day 7 Live: भारत की अदिति अशोक आज 11 होल के बाद 18 अंडर पार के कुल स्कोर के साथ महिला व्यक्तिगत गोल्फ के राउंड 3 में शीर्ष पर हैं। वह आज के राउंड 3 में 7 अंडर पार है। प्रणवी उर्स कुल मिलाकर 6 अंडर पार के साथ टी11 है और अवनि प्रशांत 2 अंडर पार के साथ टी16 है। टीम स्टैंडिंग में, भारत वर्तमान में चीन और थाईलैंड के बाद 24 अंडर पार के साथ तीसरे स्थान पर है।
7:43 AM Asian Games 2023 Day 7 Live: भारत के नीरज वर्मा पुरुषों की 1000 मीटर कैनो सिंगल हीट 1 में छठे स्थान पर रहे और फाइनल में जगह बनाने से चूक गए। वह आज दिन में सेमीफाइनल में भाग लेंगे।
7:39 AM Asian Games 2023 Day 7 Live: कुराश में भारत की पिंकी बलहारा ने तुर्कमेनिस्तान की आयशिरिन हेदारोवा को 5-0 से हराकर राउंड 16 के लिए क्वालीफाई किया। वहीं सुचिका तरियाल फिलीपींस की चार्मेया क्वेलिनो से 3-8 से हार गईं।
7:30 AM Asian Games 2023 Day 7 Live: पुरुषों की 1500 मीटर रेस में अजय कुमार हीट 1 में दूसरे स्थान पर रहे। अजय 3:51.93 के समय के साथ फाइनल में पहुंचे। वहीं हीट-2 में जिन्सन जॉनसन ने भी 5वें स्थान पर रहते हुए फाइनल में प्रवेश किया।
7:20 AM Asian Games 2023 Day 7 Live: एल्ड्रिन ने लॉन्ग जंप के अपने तीसरे और अंतिम प्रयास में 7.67 मीटर की दूरी तय कर अपने ग्रुप में दूसरा स्थान हासिल किया। पहले दो प्रयास में उन्होंने फाउल किया था। वह ऑटोमेटिक फाइनल के लिए क्वालिफाई तो नहीं कर पाए, मगर उनके टॉप-12 में पहुंचने की संभावनाएं हैं।
7:12 AM Asian Games 2023 Day 7 Live: भारत के सरबजोत सिंह और दिव्या थडिगोल ने 3 शॉट्स की सीरीज के बाद 577 अंकों के साथ चार्ट में शीर्ष पर रहकर 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स टीम इवेंट के गोल्ड मेडल मैच में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया। यह जोड़ी गोल्ड मेडल के लिए चीन से भिड़ेगी। पाकिस्तान, जापान, कोरिया और ईरान ने कांस्य पदक मुकाबलों में अपनी जगह पक्की कर ली।
7:04 AM Asian Games 2023 Day 7 Live: भारत की आरती कस्तूरी राज और हीरल साधु महिला स्पीड स्केटिंग 10000 मीटर फाइनल में क्रमशः 5वें और 7वें स्थान पर रहीं।
6:58 AM Asian Games 2023 Day 7 Live: 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स टीम इवेंट में सरबजोत सिंह और दिव्या थाडिगोल की जोड़ी 9 शॉट्स के बाद 368 अंकों के साथ पहले स्थान पर है। पाकिस्तान की किशमाला तलत और गुलफाम जोसेफ फिलहाल दूसरे स्थान पर हैं।
6:50 AM Asian Games 2023 Day 7 Live: वुमेंस 100 मीटर हर्डल रेस में भारत की ज्योति याराजी हीट 1 में 13.03 के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। इसी के साथ उन्होंने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। चीन की युवेई लिन 12.79 के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ पहले स्थान पर रहीं। वहीं हीट-2 में नित्या रामराज 13.30 के समय के साथ पांचवें स्थान पर रहीं।
6:45 AM Asian Games 2023 Day 7 Live: मेंस लॉन्ग जंप क्वालिफिकेशन में भारत के मुरली श्रीशंकर ने हीट 2 में अपने पहले प्रयास में 7.97 की छलांग लगाई। वह अपनी पहली जंप के साथ फाइनल के लिए क्वालीफाई कर गए। वहीं जेसविन एल्ड्रिन का पहला प्रयास फॉल्ट रहा।
6:45 AM Asian Games 2023 Day 7 Live: महिलाओं की हेप्टाथलॉन 100 मीटर हर्डल रेस हीट 2 में स्वप्ना बर्मन का प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए दूसरे पायदान पर रहीं। उन्होंने 13.88 और 995 अंकों के समय के साथ अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। चीन की निनाली झेंग पहले और भारत की नंदिनी अगासरा चौथे स्थान पर रहीं।
6:40 AM Asian Games 2023 Day 7 Live: 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स टीम इवेंट में भारत के लिए सरबजोत सिंह और दिव्या थाडिगोल हैं। वे 135 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
6:17 AM Asian Games 2023 Day 7 Live: शूटिंग में आज भारत का एकमात्र इवेंट 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स टीम का है। इसमें सरबजोत सिंह और दिव्या सुब्बाराजू हिस्सा लेंगे। आज इनसे भी मेडल की उम्मीद होगी। भारत शूटिंग में अभी तक सबसे अधिक 18 मेडल जीत चुका है।
6:00 AM Asian Games 2023 Day 7 Live: एथलेटिक्स में दिन की शुरुआत श्रीशंकर मुरली और जेस्विन एल्ड्रिन मेंस लॉन्ग जंप से करेंगे। उनका क्वालिफिकेशन राउंड कुछ ही देर में शुरू होगा।
5:42 AM Asian Games 2023 Day 7 Live: आज एथ्लेटिक्स के अलावा बॉक्सिंग और वेटलिफ्टिंग के इवेंट पर भारतीय फैंस की नजरें रहेंगी।
5:40 AM Asian Games 2023 Day 7 Live: एशियन गेम्स 2023 7वें दिन की शुरुआत गोल्फ से हो चुकी है। मेंस और वुमेंस टीम के अलावा व्यक्तिगत इवेंट जारी है।